काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले काशी-तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) 5.0 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), BHU से एफिलिएटेड विश्वविद्यालय और आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) के विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। इस आयोजन के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से स्वयंसेवक (Volunteer) के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों को आयोजन के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सफलतापूर्वक कार्य करने वाले वॉलंटियर्स को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
कौन बन सकता है Kashi Tamil Sangamam 5.0 का वॉलंटियर?
काशी-तमिल संगमम 5.0 में वॉलंटियर बनने के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
आवेदक को लोगों और आवेदनकर्ताओं से विनम्रता एवं जिम्मेदारी के साथ बातचीत करना आना चाहिए।
कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए, विशेषकर Microsoft Excel की जानकारी आवश्यक है।
आवेदक के पास स्मार्टफोन होना अनिवार्य है।
आवेदक BHU या BHU से एफिलिएटेड किसी भी विश्वविद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए।
निर्धारित तिथियों और शिफ्ट के अनुसार उपलब्ध रहना तथा समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाना अनिवार्य होगा।
वॉलंटियर्स को मिलेगा प्रमाणपत्र और मानदेय
आयोजन में जिम्मेदारीपूर्वक काम करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें न्यूनतम मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवसर का उद्देश्य केवल तमिलनाडु की यात्रा करना नहीं है, बल्कि आयोजन की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और गरिमा के साथ निभाना है।
प्रशासन के अनुसार, वॉलंटियर के रूप में अवसर उन्हीं विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जो पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करेंगे।
आयोजन से पहले होंगी विभिन्न प्री-इवेंट गतिविधियां
काशी-तमिल संगमम 5.0 के मुख्य आयोजन से पहले कई प्री-इवेंट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, अकादमिक गतिविधियां और साहित्यिक आयोजन शामिल होंगे।
Kashi Tamil Sangamam logo
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद और सहभागिता का अवसर मिलेगा। प्री-इवेंट गतिविधियों और अन्य जानकारियों के लिए वेबसाइट पर अलग-अलग लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
📢 BHU की लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
कहां करें आवेदन?
काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के विद्यार्थी इस आयोजन में स्वयंसेवक के रूप में योगदान दे सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी काशी-तमिल संगमम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वॉलंटियर के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की प्रक्रिया से जोड़ना तथा राष्ट्रीय एकता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना है।
नोट: आवेदन की अंतिम तिथि और चयन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थियों को काशी-तमिल संगमम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश देखने चाहिए।
Agr mujhe MS Excel nhi aata hai toh kya main nhi ja skti?
Ha apply kr do fir bhi
Good Events