bhu-admission-2026-update

BHU PG Admission 2026: स्पॉट राउंड का पूरा शेड्यूल जारी, जानें रिपोर्टिंग डेट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Table of Contents

BHU Spot Round Admission 2026: स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी, 30 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

Banaras Hindu University (BHU) ने CAP PG 2026 Spot Round Admission के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को नियमित काउंसलिंग राउंड में सीट नहीं मिली है या जो स्पॉट राउंड में भाग लेना चाहते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Spot Round Registration, Allotment, Reporting, Document Verification और Commencement of Classes की सभी तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

यदि आप BHU PG Admission 2026 में Spot Round के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको पूरा शेड्यूल और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मिलेगी।

BHU Latest News by BHU Wale
BHU Latest News by BHU Wale

BHU PG Admission 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधितिथि
Spot Round Registration (Online)10 जुलाई – 14 जुलाई 2026
Spot Round 1 Allotment16 जुलाई 2026
Spot Round 2 Allotment (यदि लागू हो)20 जुलाई 2026
Call Letter जारी22 जुलाई 2026
विभाग/कॉलेज में रिपोर्टिंगCall Letter के अनुसार
Regular Round 1 एवं सभी GD/PI का रिपोर्टिंग27 जुलाई 2026
Regular Round 2, 3, 4 एवं सभी Spot Rounds का रिपोर्टिंग28 जुलाई 2026
कक्षाओं का शुभारंभ30 जुलाई 2026

रिपोर्टिंग के समय कौन-कौन से दस्तावेज़ ले जाने होंगे?

BHU में रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज, उनकी एक-एक फोटोकॉपी तथा 6 पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  1. Provisional Admission Letter
  2. BHU Registration Form (Preference Order सहित)
  3. CUET NTA Application Form
  4. CUET Admit Card
  5. CUET Score Card
  6. UG Semester Mark Sheets
  7. 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  8. 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  9. Category Certificate (SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwBD/Ward) (यदि लागू हो)
  10. Transfer Certificate (TC)
  11. Migration Certificate
  12. Character Certificate
  13. Anti-Ragging Undertaking (Student एवं Parent/Guardian) Download Now
  14. Residence/Dossier Form (तीन प्रतियों में, दोनों तरफ प्रिंट) Download Now
  15. छह पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यह भी देखें

BHU UG Admission 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Category Certificate से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विश्वविद्यालय ने Category Certificate के संबंध में भी विशेष निर्देश जारी किए हैं।

  • EWS Certificate केवल 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए।
  • OBC Certificate केवल 1 जनवरी 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए।

यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश के समय दावा किए गए Category Certificate प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसका प्रवेश बिना किसी अतिरिक्त सूचना के रद्द किया जा सकता है।

किन दस्तावेजों की कमी होने पर मिल सकती है अतिरिक्त समय?

यदि रिपोर्टिंग के समय निम्न दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं—

  • UG Mark Sheets
  • Transfer Certificate
  • Migration Certificate
  • Character Certificate

तो विश्वविद्यालय के अनुरोध पर 31 अक्टूबर 2026 तक अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। इसके लिए आपको अन्डरटेकिंग फॉर्म भर कर देना होगा।

अन्डरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

PwBD उम्मीदवारों के लिए विशेष सूचना

रिपोर्टिंग के दिन सभी PwBD उम्मीदवारों का मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण किया जाएगा।

यह मेडिकल बोर्ड BHU द्वारा गठित किया जाएगा तथा मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि का रखें विशेष ध्यान

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

यदि किसी कारणवश समय पर रिपोर्ट नहीं कर पाते हैं, तो संबंधित Principal/HoD/Coordinator अधिकतम 3 अगस्त 2026 तक विस्तार दे सकते हैं।

3 अगस्त 2026 के बाद रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा और संबंधित सीट रिक्त मानी जाएगी।

BHU Spot Round Admission 2026 के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  • Registration अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
  • सभी Original Documents पहले से तैयार रखें।
  • Category Certificate की वैधता अवश्य जांच लें।
  • Anti-Ragging Undertaking पहले से डाउनलोड कर भर लें।
  • Residence/Dossier Form की तीन प्रतियां दोनों तरफ प्रिंट कर लें।
  • रिपोर्टिंग से पहले Call Letter में दिए गए Department एवं समय की पुष्टि अवश्य करें।

निष्कर्ष

BHU CAP PG 2026 Spot Round उन अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर हो सकता है जिन्हें नियमित काउंसलिंग में सीट नहीं मिली। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार रखें।

BHU Admission से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट, नोटिस, काउंसलिंग, कटऑफ और रिजल्ट की जानकारी के लिए BHU Wale से जुड़े रहें।

FAQs

Q1. BHU Spot Round Registration 2026 कब शुरू होगा?

उत्तर: Registration 10 जुलाई 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक चलेगा।

Q2. BHU Spot Round 1 Allotment कब जारी होगा?

उत्तर: Spot Round 1 Allotment 16 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा।

Q3. BHU में रिपोर्टिंग के समय कितनी पासपोर्ट फोटो ले जानी होगी?

उत्तर: उम्मीदवारों को 6 पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जानी होंगी।

Q4. BHU PG 2026 की कक्षाएं कब शुरू होंगी?

उत्तर: कक्षाओं का शुभारंभ 30 जुलाई 2026 से होगा।

Q5. रिपोर्टिंग की अंतिम एक्सटेंशन डेट क्या है?

उत्तर: विशेष अनुमति मिलने पर 3 अगस्त 2026 तक रिपोर्टिंग की जा सकती है।

Q6. रिपोर्टिंग के समय कोई डॉक्यूमेंट नहीं हो तो क्या कर सकते हैं?

उत्तर: इसके लिए एक अन्डरटेकिंग फॉर्म भर कर जमा किया जा सकता है जिससे आपको 31 अक्टूबर 2026 तक का समय मिल जाएगा।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *